YouTube Shorts || Complete Information हिंदी में || YouTube शॉर्ट के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। यूट्यूब शॉर्ट का फीचर बिल्कुल टिकटॉक जैसा है जहां आप 15 सेकेंड के शॉर्ट वीडियो बनाकर लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। YouTube Shorts पर वीडियो बनाने के लिए कई वीडियो इफेक्ट्स दिए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने वीडियो को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं।
YouTube Shorts क्या है
टिकटॉक के बंद होने के बाद YouTube शॉर्ट्स YouTube की एक नई विशेषता है। जिसके इस्तेमाल से आप यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट वीडियो अपलोड और क्रिएट कर सकते हैं। जब से भारत में टिकटॉक को बैन किया गया है तब से इंटरनेट पर लोगों के बीच कई शॉर्ट वीडियो ऐप लंच आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में यूट्यूब ने अपना शॉर्ट वीडियो फीचर भी लॉन्च किया है, जिसका नाम यूट्यूब शॉर्ट्स है। और यह फीचर आपको यूट्यूब ऐप में ही देखने को मिलेगा।
Play Store App :- Download
YouTube Shorts से वीडियो कैसे बनाये
अगर आप YouTube Shorts का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल में YouTube ऐप को अपडेट करना होगा। उसके बाद ही आप YouTube के इस नए फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूट्यूब शॉर्ट पर वीडियो रिकॉर्ड करना बहुत आसान है लेकिन इंटरनेट पर कुछ लोग यह अच्छी तरह से नहीं जानते हैं कि यूट्यूब शॉर्ट वीडियो कैसे बनते हैं। तो चलिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
- Step-1. सबसे पहले अपने फोन में YouTube ऐप को ओपन करें।
- Step-2. इसके बाद नीचे स्क्रीन में प्लस बटन पर क्लिक करें।
- Step-3. अब आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें आप Create a short के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step-4. अब आपके फोन का कैमरा वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ओपन हो जाएगा।
- Step-5. अब अपने हिसाब से वीडियो रिकॉर्ड करें। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आप इसमें म्यूजिक ऐड कर सकते हैं। आप वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। जिसके लिए कई इफेक्ट, फिल्टर और स्पीड के विकल्प दिए गए हैं।
- ऑडियो – वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद अगर आप अपने वीडियो में कोई गाना या कोई डायलॉग जोड़ना चाहते हैं तो ऑडियो पर क्लिक करके अपने अनुसार ऑडियो का चयन कर सकते हैं।
- Flip Camera- इस ऑप्शन के जरिए आप अपने फोन में फ्रंट या बैक कैमरा बदल सकते हैं।
- स्पीड – स्पीड ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने वीडियो को धीमा या तेज कर सकते हैं।
- फिल्टर – वीडियो को आकर्षक दिखाने के लिए आप अपने वीडियो में फिल्टर लगा सकते हैं।
- Step-6 – वीडियो को अच्छे से रिकॉर्ड और एडिट करने के बाद अपने वीडियो का टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखें और फिर इसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करें।
YouTube शॉर्ट्स की विशेषताएं
यूट्यूब शॉर्ट्स फिलहाल लोगों के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध है, इसलिए इसमें बहुत कम फीचर इनेबल किए गए हैं। क्योंकि डेवलपर अभी भी YouTube शॉर्ट के बाकी फीचर्स पर काम कर रहा है। तो अभी आपको इसमें इस्तेमाल करने के लिए बहुत ही कम फीचर मिलेंगे।
- 1. इसमें मल्टी-सेगमेंट कैमरा फीचर दिया गया है, जिससे आप कई वीडियो क्लिप को एक साथ जोड़ सकते हैं।
- 2. आप वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद अपनी फोन लाइब्रेरी से कोई भी संगीत जोड़ सकते हैं।
- 3. आप वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टाइमर और उलटी गिनती का उपयोग कर सकते हैं।
- 4. वीडियो बनाने के बाद आप अपने वीडियो पर स्लो मोशन इफेक्ट लगा सकते हैं।
दोस्तों YouTube को Short Videos बनाने के लिए आपके लिए YouTube Account का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आप जो भी वीडियो शॉर्ट यूट्यूब पर अपलोड करते हैं, वह आपके चैनल पर अपलोड होता है। तो अगर आपका YouTube account नहीं है तो सबसे पहले अपना YouTube channel या YouTube account बना लें।
निष्कर्ष – तो दोस्तों आज इस लेख में हमने आपको “YouTube Shorts क्या है” बताया, हम उम्मीद करते हैं कि आप YouTube Shorts से जुड़ी सभी जानकारी को अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद..!!
Source
Add a comment